रायपुर

राजस्व वसूली अभियान जारी, घर-घर संपर्क भी
17-Feb-2021 5:31 PM
राजस्व वसूली अभियान जारी, घर-घर संपर्क भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी।
राजधानी रायपुर के सभी 70 वार्डों में निगम का राजस्व वसूली अभियान लगातार जारी है। इस दौरान निगम की टीम घर-घर जाकर संपत्तिकर डिमांड नोटिस एवं पाम्पलेट वितरित करने में भी लगी है। निगम के जोन एवं राजस्व अफसर अभियान के मानिटरिंग में लगे हैं। माना जा रहा है कि वित्तीय वर्ष के अंत तक राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। 

महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सभी 10 जोनों  के 70 वार्डो में निगम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से करदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। उन्हें तत्काल निगम करों की अदायगी करने की समझाइश दी जा रही है। बड़े बकायादारों से कड़ाई से वसूली पर भी जोर दे रही हैं। राजस्व टीमों द्वारा करदाताओं की घर में अनुपस्थिति पर दरवाजे पर डिमांड नोटिस चस्पा की जा रही है। ताकि किसी भी करदाता को कर जमा करने में असुविधा न हो। 

जानकारी के मुताबिक निगम जोन 1 की राजस्व विभाग की टीम ने कल 164 करदाताओं से 7 लाख 13  हजार 925 रूपये राजस्व वसूला। जोन 2 ने  47 करदाताओं से 3 लाख 91 हजार 73 रूपये, जोन 3 ने  137 करदाताओं से 10 लाख 20 हजार 129 रूपये, जोन 4 ने 78 करदाताओं से 5 लाख 43 हजार 954 रूपये, जोन 5 की 170 करदाताओं से 9 लाख 56 हजार  730 रूपये, जोन 6 की टीम ने 137 करदाताओं से 8 लाख 1 हजार  65 रूपये वसूल किया। 

इसी तरह जोन 7 टीम ने  81 करदाताओं से 3 लाख 85 हजार 22 रूपये, जोन 8 ने 155 करदाताओं से 5 लाख  17 हजार 249 रूपये , जोन 9 ने 117 करदाताओं ने 4 लाख 95 हजार 523 रूपये एवं जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने 199 करदाताओं से 7 लाख 27 हजार 723 रूपये का राजस्व वसूला। निगम अफसरों का कहना है कि उनका राजस्व वसूली अभियान लगातार जारी है। इस दौरान बड़े बकायदारों पर सख्ती भी बरती जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट