रायपुर

बसंत पंचमी पर संगीत विद्यालय, शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा
15-Feb-2021 6:54 PM
बसंत पंचमी पर संगीत विद्यालय, शैक्षणिक  संस्थानों में सरस्वती पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी।
बसंत पंचमी के अवसर पर 16 फरवरी मंगलवार को कालीबाड़ी सहित संगीत महाविद्यालयों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर छोटे बच्चों द्वारा विधि विधान पूर्वक विद्यारंभ भी किया जाएगा। 

कमला देवी संगीत महाविद्यालय में सुबह 8.30 बजे सरस्वती पूजा की जाएगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पुष्पांजलि दी जाएगी।  कालीबाड़ी में सुबह 9 बजे से सरस्वती पूजा होगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पाजंलि दी जाएगी। 

शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला  में  गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि  के  अवसर पर महासरस्वती पूजन, लेखनी पूजन का आयोजन होगा। आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ.इन्दुभवानन्द महाराज के सानिध्य में भगवती राजराजेश्वरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का भव्य श्रृंगार पूजन अर्चन महासरस्वती पूजन ,लेखनी पूजन, संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्त जन शामिल होंगे।
 


अन्य पोस्ट