रायपुर
मदर टेरेसा आश्रम में मनाया गया वेलेंटाइन डे
15-Feb-2021 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश होटल कर्मचारी संगठन द्वारा विगत दिवस संत मदर टेरेसा आश्रम में वैलेंटाइन डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष छग राज्य अल्पसंख्यक आयोग महेंद्र सिंह छाबड़ा उपस्थित थे।
उन्होंने प्रेम और सेवा का सन्देश देते हुए सेवा करने वाले सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम में सेंटपाल चर्च ऑफ कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेशपॉल, होटल श्रमिक के सुरेश मसीह, सनी नायक, लक्ष्मी नारायण कुमार लकी साहू पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा, अरविन्द यादव ,मोहनलाल हेरवानी जनता कांग्रेस की ऋचा जोगी, प्रसन्न पांडिया एवं सिस्टर्स उपस्थित थे
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे