रायपुर
डांस शो में अबूझमाड़ के मल्लखंब खिलाडिय़ों का प्रदर्शन
14-Feb-2021 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 फरवरी। अबूझमाड़ मल्लखंब एकेडमी के चार राष्ट्रीय पदक विजेता 24 फरवरी को मिथुन चक्रवर्ती के प्रोग्राम जूनियर डांस शो में हैरतअंगेज मल्लखंब के पैंतरे दिखाएगें। नारायणपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष टास्क फोर्स के जवान मल्लखंब कोच मनोज प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पदक विजेता मनु ध्रुव, राकेश, मोनु नेताम और राजेश कोर्राम अबूझमाड़ के दुर्गम क्षेत्र के हैं। इन्होंने 32 वीं राष्ट्रीय मल्लखंब स्पर्धा में 8 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक प्राप्त किए थे।
विगत चार वर्षों से वह खिलाडिय़ों को इन मल्लखंब का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे