रायपुर

जोहार कोरोना वॉरीयर्स चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
14-Feb-2021 5:47 PM
जोहार कोरोना वॉरीयर्स चित्रकला  प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी।
छपाक आर्ट शाला द्वारा विगत दिवस मैग्नेटो मॉल में जोहार कोरोना वॉरीयर्स पर केंद्रित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन वर्गों में आयोजित स्पर्धा में भाग लेकर प्रतिभागियों ने चित्रकला के जरिए कोरोना वॉरीयर्स के आभार अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मोमेंटम, आर्ट मटेरियल एवं सर्टिफिकेट तथा शेष प्रतिभागियों को पेंटिंग ब्रश एवं सर्टिफिकेट दिया गया। बतौर निर्णायक शुभम साहू एवं सिद्धार्थ बासु शामिल रहे।

ए वर्ग में प्रथम -देबानशी भोई, द्वितीय-समृद्धि गुप्ता,तृतीय-खुशी अग्रवाल रही। इनके अलावा गिरजा कमार, रत्ना कमार, युक्ति सेठी, शिवम सोनबेर,लिलेश्वरी कमार  को संात्वना पुरस्कार दिया गया। बी वर्ग में प्रथम रीतिक पहारिया, द्वितीय टिकेश साहू, तृतीय-तन्नु जंघेल रही। भूमिका भोई, अनुष्का चौधरी, कशिश देवांगन, यशस्वी झा, प्रांजल सोनबेर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

वर्ग सी में प्रथम - पूजा यादव, द्वितीय-मानशी बाघमार, तृतीय- आयुषी अहिवार रहीं। दिव्या सोनबेर, मेघा साहू, श्रेया परघानिया, विधि पारेख, लविशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
 


अन्य पोस्ट