रायपुर

जोहार कोरोना वॉरीयर्स पर केंद्रित चित्रकला प्रतियोगिता 13 को
12-Feb-2021 6:44 PM
 जोहार कोरोना वॉरीयर्स पर  केंद्रित  चित्रकला प्रतियोगिता 13 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 फरवरी। छपाक आर्ट शाला, रायपुर द्वारा जोहार कोरोना वॉर्रीयर्स विषय पर केंद्रित 13 फरवरी को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  मैग्नेटो मॉल के एट्रीयम 3 में यह प्रतियोगिता शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में कोरोना काल में वॉरीयर के रुप में सतत योगदान देने वाले सफ़ाई कर्मचारी, पुलिस, सुरक्षाकर्मी, डॉक्टर व खाद्यपदार्थ दानदाताओं आदि का चित्रण अनिवार्य है। प्रतियोगिता तीन वर्गो में आयोजित की जाएगी।  ए वर्ग में 7 से 12 वर्ष आयु वर्ग, बी वर्ग में 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग तथा सी वर्ग में 18 से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

तीनो वर्गों के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा एवं प्रत्येक को प्रतिभागी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा ।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए  91111112008 नं. पर पूरा नाम व उम्र प्रमाण पत्र के साथ वाट्सअप करना होगा। स्पर्धा के नियमानुसार  छपाक आर्ट शाला के विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते हैं तथा प्रतिभागी को उम्र हेतु  प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है। स्पर्धा के दौरान किसी भी प्रकार का फोटो, चित्र व मोबाइल का सहारा  प्रतिबंधित है। नियम का पालन न करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। नि:शुल्क चित्रकला प्रतियोगिता हेतु आयोजक समिति द्वारा इंच का ड्रॉइंग शीट एवं ड्रॉइंग बोर्ड निशुल्क दिया जाएगा। अतिरिक्त सामग्री प्रतिभागी को लाना होगा।


अन्य पोस्ट