रायपुर
रायपुर, 20 नवंबर। मेकाहारा अस्पताल में उपचार के दौरान दो वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने इसे संदेहास्पद बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को सुबह 8 से 9 बजे के बीच रेलवे स्टेशन रायपुर के फुटपाथ पर रहने वाली 25 वर्षीय महिला अपनी लगभग दो वर्षीय बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंची थी। यहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया।
जहाँ बच्ची की मौत सामान्य बीमारी के कारण होना प्रतीत हुआ था। उस समय परिजनों ने भी किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की थी। इसके बाद अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने परिजनों को मौत की सूचना देकर औपचारिकताएं पूरी कीं और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हालांकि, बाद में बच्ची की मां और अन्य परिजनों ने मौत को संदेह जताया है। पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है।