रायपुर

पॉल दिनाकरन ने कहा- सेवा कभी दिखावे या स्वार्थ के लिए नहीं हो
20-Nov-2026 8:31 PM
पॉल दिनाकरन ने कहा- सेवा कभी दिखावे या स्वार्थ के लिए नहीं हो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 नवंबर। अंतरराष्ट्रीय संस्था जीजस कॉल्स मिनिस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. पॉल दिनाकरन  राजधानी में थे। उन्होंने श्यामनगर में प्रेयर टॉवर में  विशेष प्रार्थना सभा में समाजजनों को संबोधित किया।  दिनाकरन ने कहा कि  सेवा कभी दिखावे या स्वार्थ के लिए नहीं होनी चाहिए। जो लोग समाज के बीच रहकर दूसरों के दुखों को अपनाते हैं और निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते हैं, वही सच्चा जीवन जीते हैं। 

उनके साथ उनके परिजन  कारूण्या विश्विद्यालय चेन्नई के वाइस चेयरमेन सामुएल पॉल दिनाकरन व इंवेजलिन पॉल दिनाकरन ने विशेष रूप से प्रार्थना की।   डॉ. पॉल ने जीजस कॉल्स छत्तीसगढ़ के हेड दिवंगत डॉ. आशीष चौरसियां की पत्नी दयामणि मिंज व परिजनों से भी मुलाकात कर सांत्वना दी। छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप डॉ. सुषमा कुमार, पूर्व बिशप रॉबर्ट अली, डॉ. अर्नेस्ट मिल्टन लाल,  समेत समाज सभी संस्थाओं के  प्रमुख पहुंचे थे।

समाज की ओर सेबिशप डॉ. सुषमा कुमार, पास्टर राजेश गार्डिया, जॉन राजेश पॉल,  पास्टर अनिल कुमार, पास्टर हरीश साहू, पास्टर किशोर के. सेनापति, ने भी संबोधित किया। पास्टर आशीष गार्डिया ने प्रार्थना की। डॉआराधना का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक नहेम्याह अब्राहम व प्रबंधक आशीष कुमार ने किया। इस अवसर पर एस्तर और लीजा ने गीत प्रस्तुत किया।


अन्य पोस्ट