रायपुर
अब तक 1705 मूर्तियां विसर्जित झांकियां 27 की रात
25-Sep-2026 7:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 सितंबर। महादेवघाट के समीप कुण्ड में छोटी और मध्यम आकार की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर तक गणपति की 1494 छोटी और 211 बड़ी मूर्तियों विसर्जन किया गया । निगम जोन 8 के अधिकारी सतत निरन्तर निगरानी कर रहे। अनंत चतुर्दशी के मौके पर रविवार रात राजधानी में विराजे गणपति प्रतिमाओं का झांकियों के साथ विसर्जन समारोह आयोजित किया गया है। जो शारदा चौक से शुरू हो कर मालवीय रोड, कोतवाली सदर पुरानी बस्ती लाखे नगर के रास्ते महादेव घाट कुंड तक चलेगा। इसमें दो दर्जन से अधिक झांकियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इन्हें देखने शहर ही नहीं आसपास के गांवों से लोगों का हूजूम जुटता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे