रायपुर

ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 यातायात सुधारने 457 सुझाव, युवाओं के सर्वाधिक
23-Sep-2026 6:45 PM
ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 यातायात सुधारने 457 सुझाव, युवाओं के सर्वाधिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। पुलिस कमिश्नरेट की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर  डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशानुसार  आयोजित रायपुर ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 को नागरिकों, विशेषकर युवाओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।

 द  इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियर्स एवं नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के सहयोग से आयोजित इस आयोजन में अगस्त से 17 सितंबर तक कुल 457 प्रस्ताव (सबमिशन) प्राप्त हुए हैं, जिनमें लगभग 350 यूनिक प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कुल प्रतिभागियों में से 61त्न छात्र हैं तथा 18 से 25 आयु वर्ग के युवाओं ने ट्रैफिक सुधार को लेकर सर्वाधिक नवाचार प्रस्तुत किए हैं। अभियान के अंतिम तीन दिनों (15 से 17 सितंबर) में 54त्न प्रस्ताव (248 सुझाव) दर्ज किए गए। 

छह प्रमुख थीम पर आए सुझाव- सुरक्षा और शीर्ष पर

हैकाथॉन के तहत छह प्राथमिक क्षेत्रों पर सुझाव मांगे गए थे, जिनमें ट्रैफिक सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/इंटरनेट ऑफ थिंग् से संबंधित प्रस्ताव आधे से अधिक रहे। कुल 293 प्रस्तावों के साथ विस्तृत योजनाएं व अटैचमेंट्स संलग्न किए गए हैं। 

स्क्रीनिंग एवं समीक्षा की अद्यतन स्थिति प्रथम चरण की स्क्रीनिंग: कुल 457 में से अब तक 433 प्रस्तावों की समीक्षा पूरी कर ली गई है, जिनमें से 222 प्रस्ताव (51प्रतिशत) सफल रहे हैं। प्रस्तावों को सीधे विशेषज्ञ समिति को भेजा गया है। इनमें 21 प्रस्तावों को उपयुक्त/अति उत्तम पाया गया है। 211 प्रस्ताव मानकों के अनुरूप न होने के कारण अस्वीकृत किए गए। शेष 24 प्रस्तावों (विशेषकर ट्रैफिक इंजीनियरिंग एवं नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट) की प्रथम स्क्रीनिंग प्रगति पर है।   विशेषज्ञ समीक्षा (द्वितीय चरण): विशेषज्ञ स्तर पर अब तक दर्ज 11 परिणामों में से  थीम के तहत व्यस्त मार्गों पर जाम नियंत्रण से संबंधित एक व्यावहारिक नवाचार को मंजूरी दी गई है, जिसे प्रस्तुतीकरण  के लिए आमंत्रित करने की अनुशंसा की गई है। विशेषज्ञ समिति को भेजे गए अन्य प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा प्रक्रियाधीन है।   तत्पश्चात  27 सितंबर  को चयनित प्रस्तावों के प्रस्तुतीकरण उपरांत प्रत्येक थीम के प्रथम,द्वितीय व तृतीय विजेताओं एवं ओवरऑल बेस्ट विजेता को  पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा ।

संकल्प अभियान के तहत  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सडक़ सुरक्षा संकल्प पोस्टर पर हस्ताक्षर कर  सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के यातायात जागरूकता अभियान  एवं किए  जा रहे हैं नवाचारों से हुए अवगत हुए। साय ने ट्रैफिक हैकथॉन 2026 अभियान की प्रशंसा की। सीएम ने साइबर जागृति बूथ पर सेल्फी भी ली। बोले सतर्कता ही बचाव की पहली ढाल है।


अन्य पोस्ट