रायपुर

बीस हजार डालर का ठग, हावड़ा से गिरफ्तार
16-Mar-2026 7:29 PM
बीस हजार डालर का ठग, हावड़ा से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मार्च। विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले पश्चिम बंगाल के अंतर्राज्यीय ठग को  तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे रकम एवं आईफोन  जब्त किया गया। वह  पूर्व में भी ठगी के मामले में मुम्बई के थाना बांद्रा से अभियोजित किया जा चुका है ।*

गुरुनानक नगर, तेलीबांधा,  निवासी हरदीप सिंह होरा ने तेलीबांधा थाने में में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रैवल प्लानर नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय करता है। इसमें एयर टिकट, होटल बुकिंग तथा टूर पैकेज का कार्य किया जाता है। 01 मार्च को शाम लगभग 05:00 बजे मोबाइल नंबर 8460708270 से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम हर्षित अग्रवाल बताया और अमेरिका व लंदन में होटल बुकिंग कराने की बात कही। हरदीप ने व्हाट्सएप चौट के माध्यम से होटल के विकल्प भेज दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने पुन: कॉल कर बैंक खाता विवरण मांगा और अगले दिन भुगतान करने की बात कही।

 मार्च 02.03.2026 को दोपहर में उसने, हरदीप को करेंसी टॉवर, तेलीबांधा के सातवें फ्लोर स्थित जेनेट को-वर्किंग स्पेस में बुलाया और मैसेज कर बताया कि 18,000 यू एस डी 2000 जी बी पी साथ लेकर आना, जहां उसके भाई रक्षित अग्रवाल द्वारा भारतीय मुद्रा दे दी जाएगी। उसी दिन लगभग 02:40 बजे हरदीप वहां पहुंचा और 18,000 यू एस डी तथा 2,000 जी बी पी लेकर गया। वहां मौजूद रक्षित अग्रवाल नोट गिनने की मशीन लाने की बात कहकर केबिन से बाहर चला गया। इसी दौरान हर्षित अग्रवाल फोन पर  बातचीत में उलझाकर धोखाधड़ी करते हुए 18,000 यू एस डी व 2,000 जी बी पी (भारतीय मुद्रा लगभग 19,47,400/- रूपये) को लेकर फरार हो गया। इस  रिपोर्ट पर तेलीबांधा पुलिस धारा 318(4), 3(5) दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस  हरदीप से विस्तृत पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया । साथ ही आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल नंबरों, मैसेज एवं पहचान संबंधी जानकारी एकत्र की गई है।

इसी दौरान एक आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लोकेट किया । एक  टीम के हावड़ा भेजा ।जहां  आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर  कड़ाई से पूछताछ में  उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी  स्वीकार की  प्रसेन्नजित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर उससे *नगद  4,50,000/- रूप?ए 1  आई फोन कुल कीमत 5,50,000/- रूपये जप्त किया ।  प्रसन्जित चक्रवर्ती के विरूद्ध मुम्बई के थाना बांद्रा में अपराध क्रमांक 30/26 धारा 318(4), 316(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध है।


अन्य पोस्ट