रायपुर

नाबालिग से रेप, 20 साल कैद
21-Feb-2026 8:47 PM
 नाबालिग से रेप, 20 साल कैद

रायगढ़, 21 फरवरी। तालाब में नहाने गई नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर जबरन संबंध बनाने वाले आरोपी को न्यायालय ने 20 साल सश्रम कारावास और जुर्माने से दंडित किया है।

पीडि़ता के परिजनों ने पुसौर थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी 14 सितंबर 2024 को गांव के तालाब में नहाने गई थी जहां गणेश उरांव 20 साल, ने तालाब के पास उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद पीडि़ता ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायालय एफटीएससी पॉक्सो के  विद्वान न्यायाधीश देवेन्द्र साहू ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी गणेश उरांव 20 साल निवासी सोडेकेला को 20 साल के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि अदा नही करने पर अलग से चार माह का कारावास भुगताने को भी कहा गया है।

इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने पैरवी की।


अन्य पोस्ट