रायपुर
तहसीलदारों की पदोन्नति से भरे जाएंगे डिप्टी कलेक्टरों के 50 प्रतिशत पद
21-Feb-2026 8:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 फरवरी। अब डिप्टी कलेक्टर के 50 प्रतिशत रिक्त पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा अधिकारी कहे जाने वाले नायब तहसीलदार-तहसीलदारों के डिप्टी कलेक्टर के पदों पर पदोन्नति के लिए कोटा बढ़ा दिया गया है। पदोन्नति का प्रतिशत पूर्व की भांति 40 प्रतिशत से बढ़ा कर पूर्ववत 50 प्रतिशत किया गया है. राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया गया है। बता दें 2020 से पूर्व भी यह प्रतिशत 50 प्रतिशत ही था, जिसे घटाकर 40त्न कर दिया गया था। छ. ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रवक्ता शशिभूषण सोनी ने बताया कि शासन के इस निर्णय से सभी तहसीलदार/ नायब तहसीलदार लाभान्वित होंगे और प्रमोशन के लिए ज्यादा अवसर मिलेंगे। संघ ने आभार जताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


