रायपुर

डागा कॉलेज में मना वार्षिकोत्सव
21-Feb-2026 8:22 PM
डागा कॉलेज में मना वार्षिकोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 फरवरी। शनिवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय का 38वाँ वार्षिकोत्सव रंग मंदिर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि विधायक सुनील सोनी, अनुज शर्मा तथा अध्यक्षता अजय तिवारी, सचिव नरेश गुप्ता, गोकुलदास डागा, गोवर्धन डागा ने की। प्राचार्य डॉ. संगीता घई ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया । छात्राओं के विशेष अनुरोध पर पद्मश्री डॉ अनुज शर्मा ने लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बी.एससी. की छात्रा रिद्धिमा द्वारा आकर्षक गणेश वंदना से किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य बारामासी की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर निकिता कर्माकर ने मोहे रंग दो लाल गीत पर कथक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा छात्राओं द्वारा राजस्थानी, क्लासिकल, त्रिदेवी (महालक्ष्मी, महासरस्वती एवं महाकाली) नृत्य, नौ दुर्गा नृत्य, साउथ इंडियन डांस तथा गुजराती नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं।


अन्य पोस्ट