रायपुर

शहर में निकले कलेक्टर
21-Feb-2026 8:28 PM
शहर में निकले कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 फरवरी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शनिवार को शहर के टिकरापारा एवं संतोषी नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सडक़ पर सभी दुकानदारों को अपने सामान दुकान की सीमा के अंदर रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद वे शहीद संजय यादव स्कूल टिकरा पारा में किया स्कूली बच्चों के आधार अपडेशन कार्य को  देखा। उन्होंने  इस कार्य में लगे कर्मचारी शिक्षकों से  गम्भीरता पूर्वक कार्य करन के निर्देश दिए। डा सिंह

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना के ओपीडी, मेडिसिन विभाग, पंजीयन शाखा एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मठपुरैना का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने दवाइयों की जानकारी ली एवं कहां की किसी भी मरीज को दवाइयां की कमी नहीं होनी चाहिए।वहां से वह रायपुरा चौक पहुंचे और यातायात व्यवस्थित करने एवं बाधित करने वाले पेड़ों को काटने के दिए निर्देश ।

रायपुरा के विप्र नगर स्थित निर्माणाधीन महतारी सदन एवं योग भवन का किया निरीक्षण ।इस अवसर पर निगम आयुक्त  विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट