रायपुर

भाजयुमो कार्यकर्ता राजीव भवन घेरेंगे
21-Feb-2026 8:24 PM
भाजयुमो कार्यकर्ता राजीव भवन घेरेंगे

सडक़ पर बैठे कांग्रेसी नेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 फरवरी। नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में  शनिवार दोपहर को प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव की घोषणा की थी। इससे पहले सभी भारत माता चौक शंकर नगर रायपुर में एकत्रित होने की भी घोषणा की थी। इन पंक्तियों के नाम 4 बजे लिखे जाने तक प्रदर्शन शुरू नहीं हुआ था।

इसे देखते हुए पुलिस ने शंकर नगर चौक से दूरदर्शन जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया था। वहीं शहर कांग्रेस के नेता राजीव भवन के सामने सडक़ पर कुर्सी टेबल लगाकर बैठ गए थे। सभी भाजपा विरोधी नारेबाजी करते रहे।

 नग्न प्रदर्शन कांग्रेस की भारत को अपमानित करने की साजिश-देव-दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने  शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताया । उन्होंने कहा है कि यह प्रदर्शन कांग्रेस के घोर पतन, निर्लज्जता और मानसिक दीवालिएपन का परिचायक है।

कांग्रेसी मोती बाग के पास रोके गए

रायपुर  मोदी सरकार की अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस और युकां कार्यकर्ताओं के एकात्म परिसर घेरने से पहले पुलिस ने तितर बितर कर दिया। शनिवार दोपहर सैकड़ों कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक में एकत्रित होकर रजबंधा मैदान एकात्म परिसर के लिए निकले थे। पुलिस ने उन्हें प्रेस क्लब के सामने बैरिकेडिंग कर रोका। इस दौरान आगे बढऩे का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस जवानों के साथ झूमा झटकी हुई। इसमें कुछ युकां नेताओं के कपड़े भी फट गए।  पुलिस को भारी पड़ता देख प्रदर्शन खत्म कर दिया गया।


अन्य पोस्ट