रायपुर
21 किलो गांजे के साथ महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार
21-Feb-2026 8:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी। मुजगहन पुलिस ने नया धमतरी रोड धनेली स्थित ओवरब्रिज के नीचे महाराष्ट्र के दो व्यक्तियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता गणेश भाउराव जाधव 45 पता पांदुर्ण थाना आरणी जिला यवतमाल, नरेश नाथनी मुदी 54 पता वैद्य बाड़ी झोपड़पट्टी जेसल मेलोड़ी जदल तक्का थाना पनवेल रायगड महाराष्ट्र बताया।
उनके पास रखे बैग, थैला की तलाशी लेने पर 21.206 किलो से अधिक गांजा रखा होना पाया गया। इसकी कीमत 10,60,300/- रूपए बताया है। दोनों धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत क अपराध पंजीबद्ध किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


