रायपुर

हटकेश्वर मंदिर परिसर से महिला के गले से चेन पार
20-Feb-2026 7:36 PM
हटकेश्वर मंदिर परिसर से महिला के गले से चेन पार

रायपुर, 20 फरवरी। टीआई, सिपाही थानों के भीतर मस्त और चोर, उठाईगीर, छिनतई सडक़ पर अपनी जेबें भरने में व्यस्त हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देशों के बावजूद शाम को भीड़ के समय पुलिस पेट्रोलिंग नदारद है। इसका फायदा उठाकर उठाईगीर महिला के गले से चैन तोड़ कर भाग निकले।

डीडी नगर सेक्टर 2 निवासी कोणाल देवनकर 41 की मां रविवार को शाम 5 बजे महादेव घाट और हटकेश्वर मंदिर घूमने गयी थी।

मंदिर में महादेव के दर्शन के दौरान  भीड़ थी। वो मंदिर जाने के दौरान सोने की चेन पहनी हुई थी। मंदिर की  भीड़ में चोरों ने उसके गले से चेन तोड़ ली।चेन की कीमत 98 हजार रुपए थी। मां  की सूचना पर कोणाल ने कल रात डीडी नगर थाने में धारा 303-2 की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की पहचान, तलाश शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट