रायपुर

गजवाहन पर सवार होकर आ रही मां मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में
20-Sep-2025 6:46 PM
गजवाहन पर सवार होकर आ रही मां  मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में

महामाया मंदिर में जोत प्रज्वलन के तेल की खेप पहुंची

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 सितंबर। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर सोमवार से हो रही है।  इसके लिए राजधानी के शक्ति पीठ और अन्य मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में जोरों पर चल रही हैं। इस बार तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण नवरात्रि 10 दिन की है।  इस बार शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। देवी का गजवाहन आगमन सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और मां दुर्गा भक्तजनों के कंधे यानी नरवाहन पर सवार होकर इस बार विदा होगी।

इस बार  नवमी 01 अक्टूबर को होगी, और 02 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी मनाई जाएगी।

नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त-

22 सितंबर को घटस्थापना या कलश स्थापना करने के लिए उत्तम मुहूर्त सुबह 6:10 बजे से लेकर 8:06 बजे तक। यह लगभग 1 घंटा 56 मिनट का अवधि है, जिसे मुख्य मुहूर्त माना गया है। दूसरा शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त है सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:39 बजे तक रहेगा 22 सितंबर प्रतिपदा शैलपुत्री मां की पूजा। 23 सितंबर द्वितीया ब्रह्मचारिणी मां की पूजा। 24 सितंबर तृतीया चंद्रघंटा मां की पूजा। 25 सितंबर चतुर्थी कूष्मांडा मां की पूजा। 26 सितंबर पंचमी स्कंदमाता मां की पूजा। 27 सितंबर षष्ठी कात्यायनी मां की पूजा। 28 सितंबर सप्तमी कालरात्रि मां की पूजा। 29 सितंबर अष्टमी महागौरी मां की पूजा। 30 सितंबर नवमी सिद्धिदात्री मां की पूजा।


अन्य पोस्ट