रायपुर

ओडिशा का स्थापना दिवस मनाएगा उत्कल समाज एक को
29-Mar-2025 7:09 PM
ओडिशा का स्थापना दिवस मनाएगा उत्कल समाज एक को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मार्च। ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस 1 अप्रैल को महिला थाना चौक पर उत्कल गौरव डॉ. मधु बाबु के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उतमकल दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय ,सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक राजेश मुणत, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, महापौर मिनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित संगठन के पदाधिकारी निगम के समस्त पार्षद शामिल होंगे।

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा इस दिन 1936 को बिहार और उड़ीसा प्रांत से अलग होकर ओडिशा राज्य का गठन हुआ था। यह दिन ओडिशा की संस्कृति और इतिहास के जश्न का दिन है।

यह ओडिशा की समृद्ध संस्कृति, कला, साहित्य और इतिहास का जश्न मनाने का अवसर है। स्वतंत्र राज्य के लिए संघर्ष की याद में उत्कल दिवस ओडिशा के लोगों की एकता और गौरव की भावना को मजबूत करता है। यह दिन ओडिशा के लोगों द्वारा एक अलग राज्य के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान को याद करने का भी एक अवसर है। वैसे तो छत्तीसगढ़ का कोई कोना नहीं जहां इस समाज के लोग निवासरत नहीं करते।  बता दें कि 35 लाख से भी ज्यादा उडिय़ा समाज के लोगों में आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों के साथ-साथ कमजोर तबके के लोगों का भरमार है और इस समाज के अंतर्गत 18 से भी ज्यादा विभिन्न जाति के लोग सम्मिलित हैं।


अन्य पोस्ट