रायपुर

शहर के आउटर में गिरोह सक्रिय, मोबाइल, नगदी ही लूट रहे
12-Jul-2023 5:53 PM
शहर के आउटर में गिरोह सक्रिय, मोबाइल, नगदी ही लूट रहे

बाइक और कीमती सामान बेचने में पकड़े जाने का डर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जुलाई। राजधानी में इन दिनों लूट और चोरी के मामले बढ़े हैं। शहर के आउटरों में राह चलते से मोबाइल, पर्स की लूट करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। गिरोह सुनसान जगहों पर आने जाने वाले लोगों का रास्ता रोक अपना शिकार बना रहे। विरोध करने पर मारपीट और चाकूबाजी भी हो जाती है। अपराधी अपना ट्रेंड बदल कर सामान की लूट की बजाए नगदी और मोबाइल धारकों को अपना टारगेट बनाते है।

जानकारों का कहना है कि ऐसा इस लिए, क्योंकि लोग अब कैश नहीं रखते मोबाइल और खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते है।

बाइक और दूसरे सामान बेचने में पकड़े जाने का डर इस कारण लूटेरे बाइक और दूसरे सामानों की जगह मोबाइल और नगदी की ही लूट को अंजाम दे रहे है। दूसरी ओर चारी का मोबाइल बेचना भी आसान हो जाता है। गिरोह के लोग मोबाइल लूट कर अन्य राज्य और शहर में ले जाकर बेच देते हैं। ऐसा ही एक मामला खमतराई इलाके का है। जहां उरकुरा के आउटर में नाला के पास एक शख्स से मोबाइल और नगदी की लूट हो गई।

पुलिस के मुताबिक टेकराम साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बसंत विहार कालोनी गोगांव में रहता है। जो गुरूवार को  उरकुरा गया हुआ था। जहां वह उरकुरा नाला के रास्ते जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरन गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर अपने पास रखे किसी धारदार हथियार से जांघ पर मारा और घायल टेकराम साहू के जेब से नगदी और मोबाइल को लूट कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट