रायपुर
कॉल रिसीव न करने की बात पर चाकू मारा
12-Jul-2023 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 जुलाई। फोन न उठाने की बात को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। आरोपी भोला और प्रहलाद ने शिवम् दुबे और उसके साथी गोल्डन राय को गाली गलौज कर धारदार हथियार से मारकर घायल कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक शिवम दुबे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अटल आवास कबीरनगर में रहता है। जो मंगलवार को वहीं पास टहलने गए थे। जहां पर भोला और प्रहलाद वहां पर आ गए । और शिवम के पास आकर फोन करने पर नहीं उठा रहा है कह कर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर अपने पास रखे किसी धारदार वस्तु से जांघ पर मारकर वहां से फरार हो गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


