रायपुर
एयरपोर्ट पर ट्रैवल्स कर्मी लड़कियों के बीच मारपीट
08-Jul-2023 6:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जुलाई। माना एयरपोर्ट में टैक्सी बुकिंग करने वाले ट्रैवल्स एजेंसी की लड़कियों के बीच मारपीट हो गई। यह मारपीट राहुल ट्रैवल्स और डब्लूटीआई ट्रैवल्स की लड़कियों के बीच हुई। ये लड़कियां, लडक़ों की तरह एक दूसरे को गालियां दे रही थीं। बताया गया है कि इनमें से एक ट्रैवल्स का कांट्रेक्ट एएआई से खत्म हो गया है, उसके बाद भी उनका स्टाफ टैक्सी बुकिंग के लिए मौजूद रहता है। और ऐसे विवाद होते हैं। इससे पहले भी राहुल ट्रैवल्स की इन लड़कियों ने एक आटो ड्राइवर के साथ मारपीट की थी।
इस मामले की माना थाने में रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इन्हें मुचलके पर छोड़ दिया था। वैसे अक्सर ये इनका यात्रियों से विवाद होना आम बात है। आज एर दूसरे से भिड़ी ये लड़कियां पार्किंग ठेका फर्म की नहीं हैं। इस फर्म ने किसी भी लडक़ी की नियुक्त नहीं की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


