रायपुर

रेलवे स्टेशन के पास यात्री से मोबाइल की लूट
08-Jul-2023 3:35 PM
रेलवे स्टेशन के पास यात्री से मोबाइल की लूट

रायपुर, 8 जुलाई। रेलवे स्टेशन के पास एक बार फिर लूट हो गई। राह चलते से मोबाइल की लूट कर आटो चालक फरार हो गया। गंज इलाके का मामला। 
पुलिस के मुताबिक रेलवे स्टेशन के पास वसुंधरा होटल के पास आटो चालक ने रास्ते में जातें युवक का मोबाइल लूट कर फरार हो गया। किशोर साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार की रात को ट्रेन से उतर कर अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन से बाहर निकला और रात जादा होने के कारण वह घर पर फोन करने के लिए अपना मोबाइल जेब से निकाल कर फोन कर रहा था। इसी बीच पिछे से एक सीजी 04 केवाय 7063 आटो आई और चालक ने हाथ में रखा मोबाइल को लूट कर फरार हो गया।

किशोर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 392, 34 का अपराध दर्ज किया। प्रार्थी के बताए गए हुलिए और गाड़ी नम्बर के की पड़ताल कर अज्ञात की तलाश की जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट