रायपुर

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की कल बैठक
08-Jul-2023 3:34 PM
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी  संयुक्त मोर्चा की कल बैठक

रायपुर, 8 जुलाई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के घटक संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, छ.ग. कर्मचारी अधिकारी महासंघ, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ एवं शिक्षक संगठनों के प्रांत अध्यक्षों की संयुक्त बैठक कार्यालय, प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ,शंकर नगर, रायपुर में कल  रविवार को दोपहर 1 बजे रखी गई है।  बैठक में मोर्चा द्वारा 7 जुलाई को हुए  प्रांतव्यापी काम बंद आंदोलन  की समीक्षा की जाएगी।साथ ही मोर्चा के  1 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन को भी  सफल बनाने  रणनीति बनाई जाएगी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध समस्त प्रांताध्यक्ष बैठक में आमंत्रित हैं।

बैठक में उपस्थित प्रांत अध्यक्षों द्वारा सदस्यों द्वारा लिया गया निर्णय सभी संगठनों को मान्य होगा। बैठक में सिर्फ प्रांत अध्यक्ष ही आमंत्रित है।बैठक कक्ष में उपलब्ध जगह को देखते हुए समस्त प्रांत अध्यक्ष से अनुरोध है कि अपने साथ किसी अन्य साथी को लेकर न आए। बैठक में सिर्फ आगामी रणनीति के संबंध में ही चर्चा की जाएगी।  बारिश के कारण बैठक  1.30 बजे से प्रारंभ होगी।
 


अन्य पोस्ट