रायपुर

आटो में यात्री के 17 हजार पार, दुर्ग के 2 गिरफ्तार
07-Jul-2023 6:25 PM
आटो में यात्री के 17 हजार पार, दुर्ग के 2  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जुलाई। राजधानी में दो दिन पहले आटो बैठे सवारी का 17500 की चोरी करने वाले दुर्ग के दो पुराने बदमाश को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15 हजार रूपए को जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि अरूण कुमार साहू ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कुशल विहार कालोनी नवापारा राजिम में रहता है। जो बुधवार को नवापारा राजिम से खरीददारी करने के लिये रायपुर आया था। और शास्त्री चौक पास स्थित लक्ष्मी मेडिकल दुकान से दवाई खरीदकर फाफाडीह चौक जाने के लिये शास्त्री चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा हुआ था। जिसके बाद वह एक आटो में ड्रायवर सीट पर अपने बांयी ओर बैठा लिया। पिछली सीट में 3 लोग बैठे हुये थे। कुछ देर बाद आटो चालक ने गाड़ी खराब होने की बात कही और बाटो से उतार दिया। और अपनी आटो लेकर मेकाहारा चौक की ओर चला गया। इसी दौरान अरूण कुमार ने अपनी पैंट के जेब को चेक किया तो  जेब में रखा नगदी  17,500 नहीं था।

आटो चालक और उसके साथी चोरी कर ले गए। जिस पर अरूण साहू ने मौदहापारा थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 का अपराध दर्ज किया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर की टीम ने अरूण साहू से घटना पूछताछ कर बताए गए हुलिए को चिंहांकित कर पतासाजी की गई। वहीं रास्तों में लगे सीसीटीही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर आटो को चिन्हांकित पड़ताल कर पुराने बदमाशों से पूछताछ किया।

इसी दौरान एंटी क्राइम की टीम ने  दुर्ग निवासी मनीष कुमार एवं सुरेंद्र सिंह को पतासाजी कर पकड़ा । कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी मनीष कुमार एवं सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी 15 हजार रूपए और आटो सीजी 07 टी 2092 जब्त कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट