रायपुर

सामूहिक अवकाश के आवेदन जमा होने लगे दफ्तरों में
04-Jul-2023 2:51 PM
सामूहिक अवकाश के आवेदन जमा होने लगे दफ्तरों में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में शामिल संघों के प्रांताध्यक्ष, प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई।  इसमें शुक्रवार को सामूहिक अवकाश और फिर 1 अगस्त से बेमुद्दत हड़ताल पर चर्चा की गई।

जिला संयोजक उमेश मुदलियार एवं जिला महासचिव राजेश सोनी ने बताया कि 7 जुलाई  को सामूहिक अवकाश लेकर  अटल नगर, नवा रायपुर में प्रांतस्तरीय धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए 5 एवं 6 जुलाई  को रायपुर एवं नवा रायपुर के विभिन्न कार्यालयों में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सतत् संपर्क अभियान चलाया जायेगा। जिससे प्रत्येक संघों से 5-5 पदाधिकारी अपने संघों से नाम जिला संयोजक को दर्ज करावेगे एवं वे सभी पदाधिकारी निर्धारित तिथि में कलेक्टर गार्डन रायपुर में प्रात: 11.00 बजे उपस्थित होकर विभिन्न कार्यालयों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलायेंगे एवं सामूहिक अवकाश हेतु निर्धारित प्रपत्र में कर्मचारियों अधिकारियों से फार्म अपने कार्यालय में जमा करवाया।

7 जुलाई 2023 के पश्चात् भी सरकार यदि कर्मचारियों की मूलभूत मांगों पर विचार नही करती है तो 7 जुलाई के पश्चात् समीक्षा बैठक के पश्चात् अनिश्चितकालीन आंदोलन  1 अगस्त से किया जाएगा।  बैठक में कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक, बीपी शर्मा, प्रांताध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस,  संजय सिंह प्रांताध्यक्ष छग लिवशा कर्म.सं.,  चंद्रशेखर तिवारी संभागीय संयोजक,  पंकज पांडे,  अजय तिवारी प्रांतीय संरक्षक छग तृवशाकर्म.सं., जिला संयोजक उमेश मुदलियार एवं जिला महासचिव राजेश सोनी, रामचंद्र तांडी जिलाध्यक्ष छग प्र.तृ.व.शा.कर्म.संघ आलोक जाधव प्रदेश अध्यक्ष तकनीकी संघ, पीताम्बर पटेल प्रदेश महासचिव शारीरिक शिक्षक संघ, महेन्द्र सिंह बघेल प्रांतीय सचिव छ.ग.वन कर्म.संघ, चैनसिंह पटेल जिलाध्यक्ष बहु.स्व.कर्म.संघ, फारुक कादरी जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्म.संघ आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट