रायपुर

प्रतिभावान सौ बच्चियों का हुआ सम्मान
03-Jul-2023 6:31 PM
प्रतिभावान सौ बच्चियों का हुआ सम्मान

रायपुर, 3 जुलाई। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। सफलता एक नियमित और मेहनती प्रक्रिया है जो मेहनत, समर्पण, संघर्ष और संयम के साथ आती है। यह उम्मीदों, मान्यताओं और निरंतर प्रयासों का परिणाम होती है । जब हम निरंतर मेहनत करते है, अपनी दृढ़ता बनाए रखते है और अवसरों का समायोजन करते हैं, तो हमें सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यह बात बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला ने रविवार को ग्राम पंचायत में 10वीं,12वीं एवं खेल कूद मे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान के मौके पर कहीं। कार्यक्रम मे लगभग 100  लोगो का सम्मान किया गया.उक्त कार्यक्रम मे एक हजार से अधिक लोगो का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया.इस कार्यक्रम मे सभी सभी समुदाय के लोग उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव रहे।


अन्य पोस्ट