रायपुर

निषाद समाज प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
03-Jul-2023 3:46 PM
निषाद समाज प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जुलाई। रायपुरा महादेवघाट स्थित निषाद समाज के रामजानकी मंदिर परिसर में  छत्तीसगढ़ निषाद समाज प्रदेश युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की बैठक हुई।  जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि ने निषाद समाज के संरक्षक व मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर सभी को काम करना होगा। समाज के लिए युवा आगे आए और  एकजुट होकर काम करें।

समाज में मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह सहित आगे की गतिविधियों पर चर्चा हुई। जिले के सदस्यों को मेधावी बच्चों की सूची मंगाई गई। साथ ही आगे भी सक्रिय रूप से कई गतिविधियां आयोजित करने पर जोर दिया गया।

 इस अवसर पर प्रदेश निषाद समाज महासचिव मनोहर लाल निषाद, निषाद समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर, उमाशंकर विनायक प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, मनीषा निषाद प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक कैवर्त  प्रदेश युवा महासचिव, जांजगीर चापा,  पुनाराद निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, जिला कार्यकारिणी सदस्य व  निषाद समाज रायपुर महानगर की सक्रिय सदस्य मीना निषाद, जयंती निषाद, शीला, प्रवेश केवट प्रदेश युवा प्रचार सचिव  बिलासपुर, प्रेम दत्त निषाद युवा जिलाध्यक्ष निषाद समाज  बालोद, विनायक धुरंधर रायपुर,  राम निषाद जगदलपुर,  खेमराज निषाद दुर्ग, लखन निषाद दुर्ग,  विष्णु राम निषाद दुर्ग,  नोहर निषाद दमका धमतरी , साधु राम निषाद राजिम , गरियाबंद, प्रहलाद कुमार निषाद बुडेनि धमतरी,  मदन लाल निषाद सरकंडा गरियाबंद, तोरन निषाद बलौदा बाजार, विकास  आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट