रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया । इनके पास से 5.500 किले गांजा तथा 105 नग प्रतिबंधित नशीले नाइट्रोसिन टेबलेट एक दुपहिया जब्त किया ।
माना पुलिस ने माना- डुमरतराई मोड़ के पास दोपहिया वाहन में गांजा बिक्री करते सन्नी उर्फ शोभा लाल जलछत्री उम्र 36 साल नयापारा महासमुंद वार्ड नं. 06 हाल पता बनरसी नहर पुल के पास माना रायपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 किलो गांजा, दोपहिया वाहन जप्त किया गया। इसी तरह से मोवा ओव्हरब्रिज के नीचे गांजा बिक्री करते मनोज पाल उम्र 38 साल निवासी साहू कॉम्पलेक्स के पीछे प्रेमनगर मोवा पण्डरी रायपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1.500 ग्राम गांजा जप्त किया गया।
इधर शहर के बीच स्थित यूनियन क्लब के पास लोहार गली में पनशीली टेबलेट बेच रहेशेख साजिद पिता शेख अनवर उम्र 25 साल निवासी संजय नगर टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर 105 नग नाईट्रोस टेबलेट जप्त किया गया। गोलबाजार पुलिस ने संजय नगर निवासी मो. असरफ उर्फ शाहरूख को 1.8 सौ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
उधर छेरीखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर के पास गांजा बिक्री करते कामेश यादव उम्र 25 साल निवासी छेरीखेड़ी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 किलो ग्राम गांजा जप्त किया गया।


