रायपुर
ऑटो से सवारी उतारकर मोबाइल लूटकर भागे एक्टिवा सवार
02-Jul-2023 7:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई। शुक्रवार की सुबह नागपुर से आए युवक को सरेराह आटो से उतारकर 33 हजार के दो मोबाइल लूटे गए।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक कांचीपुरा धरमपेठ कॉमर्स कॉलेज के पीछे रहने वाला ललित राउत (25) 30 जून को रायपुर आया था। वह आटो से इंटर स्टेडियम के पास से गुजर रहा था। उसी वक्त स्टेडियम के गेट के ठीक सामने तीन युवक अयान अंसारी,सैफी रजा, मो. अयान खान एक एक्टिवा से पहुंचे।
अपनी एक्टिवा सीजी 04-एमपी 8772 को आटो के सामने आकर रोका। उसमें सवार ललित को जबरिया उतारकर उसके पास से दो मोबाइल और रकम कुल 33 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए । पुलिस एक्टिवा के आरटीओ नंबर के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे