रायपुर

आरबीआई से लोन के दो हजार करोड़ मिले
29-Jun-2023 7:54 PM
आरबीआई से लोन के दो हजार करोड़ मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जून। आरबीआई ने उससे लोन में  मांगे गए दो हजार करोड़ रूपए छत्तीसगढ़ सरकार के खाते में क्रेडिट कर दिया है । यह लोन एक एक हजार करोड़ के दो हिस्सों में क्रमश: 7और 8 वर्ष के लिए दिए गए हैं। सात वर्ष के लिए ब्याज दर 7.4  और आठ वर्ष के लिए 7.42  त्न ब्याज दर पर दिया गया है।  राज्य सरकार ने बीते 14 महीनों में पहली बार आरबीआई से कर्ज मांगा है । छत्तीसगढ़ पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों से लिए गये 82 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है।  इसमें दो हजार करोड़ और जुड़ जाएंगे। बजट सत्र में सीएम भूपेश बघेल ने बताया था कि  जनवरी 2023 की स्थिति में राज्य सरकार पर 82.125 करोड़ रुपए का ऋण है। सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि जनवरी - 19 से जनवरी -23 तक औसत प्रतिमाह 460 करोड़ रुपए ब्याज का भुगतान किया गया। दिसंबर 2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विभिन्न संस्थाओं से राज्य के विकास के लिए जनवरी 2019 से इस वर्ष जनवरी तक 54,491.68 करोड़ रुपए का ऋण लिया गया है। जो बढक़र 56, 491 करोड़ हो जाएगा ।


अन्य पोस्ट