रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जून। राह चलते लोगों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चाकू जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत लाखेनगर चौक के पास ईदगाह भाठा के सामने हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा धमका रहा था। राहगीरों की शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने बताए गए हुलिए और स्थान को चिंहांकित कर इलाके की घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख आलम उम्र 20 साल निवासी ईदगाहभाठा मुस्लिम हाल के पास बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध धारदार चाकू को जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
खरोरा इलाके में अवैध शराब बेचते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 190 पौवा देशी शराब कीमत 21 हजार रूपए को जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को मुखबीर से सूचना मिली की मुरा डैम के सामने पिकरीडीह मेन रोड पास 2 व्यक्ति अपने पास थैले में शराब हुए हैं। और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर द्वारा बताए हुलिए से दोनों व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कामदेव नायक एवं प्रमोद कुमार लहरे निवासी रायपुर का होना बताया। उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया।