रायपुर
देखें VIDEO : खारून में गंदगी बढ़ी, सफाई न होने से सुबह जलापूर्ति नहीं हो पाई
29-Jun-2023 1:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जून। बीते दो तीन दिनों की बारिश से बैक वाटर के साथ अत्यधिक मात्रा में घास, कचरे इत्यादि खारून के इंटेकवेल में गंदगी जम गई है। रात्रि 9 बजे से इंटेकवेल के इनलेट जाली में फंस जाने के कारण 150 एवं 80 एमएलडी प्लांट के रॉ वाटर पंप नहीं चल पाने के कारण टंकिया नहीं भर पाई। नदी का जलस्तर ज्यादा होने के कारण गोताखोर की टीम रात्रि में सफाई नहीं कर सकी। आज सुबह से गोताखोरों की सफाई टीम लगा दी गई है। निगम का दावा है कि शाम की सप्लाई नॉर्मल होगी इस सफाई कार्य की महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी और अफसरों ने जायजा लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे