रायपुर
निगम के 23 राजस्व कर्मचारी हुए पदोन्नत
28-Jun-2023 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जून। निगम के राजस्व विभाग के 23 कर्मचारी पदोन्नत किए गए हैं। 14 जून को हुई डीपीसी ने इसकी अनुशंसा की थी। इन कर्मियों ने महापौर एजाज ढेबर,आयुक्त मयंक चतुर्वेदी और एमआईसी का आभार माना है। जारी आदेशानुसार राजस्व विभाग में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत प्रेमचंद दुबे को निरीक्षक के पद पर एवं सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत संदीप सुहाने, अब्दुल सत्तार, हीरालाल निर्मलकर, नरेन्द्र साहू, अशोक गिरी गोस्वामी, देवेन्द्र नायक, संतोष वर्मा, राजू तिवारी, दयानन्द सेन, श्यामू निषाद, विनोद कुमार साहू, जितेन्द्र नियाल, इंद्रजीत कुर्रे, खगेंद्र सोनी, आकाश झा, श्रीमती स्वाती साहू, श्रीमती नीलम सहारे, योगेन्द्र दुबे, तपेश कश्यप, श्रीमती नीलिमा ठाकरे, चित्रकान्त शर्मा, मनीष कुमार भोई पदोन्नति दी गयी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे