रायपुर

सोनू सूद के नाम पर महिला से हो गई 50 हजार की आनलाइन ठगी
28-Jun-2023 5:32 PM
सोनू सूद के नाम पर महिला से हो गई 50 हजार की आनलाइन ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जून। अनुकंपा नियुक्ति के लिए पिछले 10 महीने से धरने पर बैठी महिला के साथ 50 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई। धरने में सोनू सूद को शामिल होने और मदद के लिए ट्विटर से संपर्क करने पर 1 रुपए डलवाकर शातिर ठगों ने महिला के खाते से 50 हजार रुपए उड़ा लिए। दरअसल अनुकंपा पीडि़त संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे ने तीन दिन पहले सोनू सूद को ट्वीट कर उनसे मदद मांगी थी।

सोनू सूद को ट्वीट करने करने कुछ देर बाद एक नंबर माधुरी मृगे के नंबर भेजा गया और सोनू सूद से संपर्क करने के लिए इस नंबर पर कॉल करने को कहा गया। तीन दिन पहले जब माधुरी मृगे ने उस नंबर पर कॉल किया तो किसी ने नहीं उठाया, बाद में उसी नंबर से कॉल बैक आया। जिसमें कहा गया कि वो सोनू सूद है, वो उनकी मदद करेंगे। आंदोलन के बारे में थोड़ी पूछताछ के बाद फोन काट दिया गया। उसके बाद जब कोई रिएक्शन नहीं आया तो माधुरी मृगे ने आज दोबारा से उस नंबर पर फोन किया।

30 हजार मांगा, तो बोले 50 हजार देंगे

माधुरी मृगे से साइबर ठग ने खुद को सोनू सूद बताते हुए पूछा कि आपलोगों की किस तरह की मदद चाहिये। तो जवाब में माधुरी मृगे ने अपनी पूरी कहानी बतायी, सुनने के बाद ठग ने कहा कि ठीक है वो उनकी मदद करेंगे।


अन्य पोस्ट