रायपुर

पोर्न वीडियो अपलोड शेयर किया दो गिरफ्तार
27-Jun-2023 7:18 PM
पोर्न वीडियो अपलोड शेयर किया दो गिरफ्तार

रायपुर, 27 जून। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर नाबालिगों-महिलाओं के अश्लील फिल्म-वीडियो, फोटो देखने फिर उसे शेयर करने वालों पर एनसीआरबी और पुलिस ने कार्रवाई कर खमतराई इलाके  के सरदार  पटेल टिम्बर मार्ट के गंगानगर में रहने वाले शख राम कुमार साहू को पुलिस ने एनसीआरबी की सूचना पर गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में दूसरे आरोपी सुशंात कोले को पकड़ा ।

पुलिस के मुताबिक सुशांत कोले ने मोबाइल के माध्यम से 2022 में सोशल मीडिया और गूगल में नाबालिग और महिलाओं का अश्लील वीडियो अपलोड और डाउनलोड किया था। इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया के जरिए किसी दूसरे को पोस्ट किया था। एनसीआरबी की शिकायत के बाद खमतराई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवानंद नगर से गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपी को गंगानगर  उसके घर से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट 67 की कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट