रायपुर
रायपुर, 27 जून। अपनी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा तीन माह बाद चुनाव है अब इनको अविश्वास की याद आई। ले आए मुंह तोड़ जवाब देंगे। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि इसका सरकार पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का अधिकार है, उनके सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा। पहले भी ये अविश्वास प्रस्ताव लाए थे, क्या हश्र हुआ देख चुके है। सरकार बहुमत के साथ चल रही है, इसका कोई असर सरकार पर नहीं होगा। विपक्ष द्वारा जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जिनके चेहरे पर पहले से दाग लगे हो, झीरम कांड के छींटे जिनके चेहरे पर पड़े हो, जिनके दामन में 36000 करोड़ के घोटाले का आरोप पहले से हो, उनका पहले से ही नैतिक साहस गिरा हुआ है। वह क्या सरकार का सामना करेंगे।
भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर मंत्री भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की बिजली पहले ही गुल है।हिमाचल और कर्नाटक में देख लिया है।छत्तीसगढ़ में इनका समीकरण बिगड़ा हुआ है। आरक्षण बिल पर यह अब तक हस्ताक्षर नहीं करवा पाए, केंद्र सरकार ने राज्यपाल भेजा है, हस्ताक्षर नहीं हुआ जिम्मेदार कौन? जनता मूर्ख नहीं है।