रायपुर
रायपुर के डीडी नगर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है...यहां निगम ने सिवरेज लाइन के लगभग पौन किलोमीटर लंबी सडक़ के साथ-साथ बच्चों के स्कूल और हास्टल के सामने लगभग 7 फीट गहरा गड्डा खोदकर खुला छोड़ दिया है, भारी बारिश के बाद गड्डे में पानी भर गया है..जिससे इसके खतरे का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है, गड्डे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है...वहीं महीने भर से खोदी गई सडक़ के कारण यहां रहने वाले सैकड़ों परिवारों का सडक़ से गुजरना मुश्किल हो गया है।
शहर के तात्यापारा वार्ड क्रमांक 37 के शिवनगर, पीपल झाड़ के सामने वाली गली में पीने का पानी का पाइप लाइन गया हुआ है उसको साफ पानी उपलब्ध कराने नाली को खोदा गया है पर 10 दिन हो चुके हैं न कोई निगम के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं न ही कोई पार्षद ध्यान दे रहे हैं। जोन क्रमांक 7 के अभियंता फोन भी नही उठा रहे हैं न कोई जवाब देने को तैयार हैं इससे मोहल्ले वाले बहुत परेशान हैं जिससे निगम में शिकायत करने पर भी कोई इस नाली की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।