रायपुर

बीज निगम के कर्मचारी दूसरे दिन भी आंदोलनरत- जोरदार नारेबाजी भी
27-Jun-2023 7:11 PM
बीज निगम के कर्मचारी दूसरे दिन भी आंदोलनरत- जोरदार नारेबाजी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जून। छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के कर्मचारियों ने अपने जायज मांगों के लिए 26 जून से दो दिवसीय प्रांत व्यापी आंदोलन कर मुख्यालय में नारेबाजी प्रदर्शन कर रहे हैं।

आंदोलन का नेतृत्व अवनीश तिवारी अध्यक्ष, महासचिव सेउक राम साहू, सचिव शोएब दयाला, उपाध्यक्ष मीना साहू, सचिव नीता चौधरी, संतोष सिंगौर सचिव के नेतृत्व में आज भी नारेबाजी जारी रहा। आंदोलनकारियों की सभा को कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने संबोधित कर अन्याय अत्याचार के खिलाफ सदा संघर्ष में साथ रहने का संकल्प दोहराया है।


अन्य पोस्ट