रायपुर

गांव में सडक़ न बनने से नाराज ग्रामीण ने की सरपंच पति से मारपीट, बीच सडक़ चाकूबाजी
27-Jun-2023 7:06 PM
गांव में सडक़ न बनने से नाराज ग्रामीण ने की सरपंच पति से मारपीट, बीच सडक़ चाकूबाजी

रायपुर, 27 जून। माना के ग्राम बनरसी में सडक़ निर्माण की बात को लेकर सरपंच पति से मारपीट हो गई। शिकायत पर पुलिस ने लोकेश मधुकर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि राजेंद्र टोडर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बनरसी डबरी पारा में रहता है। जो सोमवार को गांव में घूमने निकला था। जो गांव में लोकेश मधुकर के घर के पास गया हुआ था। तभी वहीं बैठे लोकेश राजेंद्र को देख गांव की सडक़ों के निर्माण न होने की बात से भडक़ा हुआ था। जो राजेंद्र को देखकर पक्की सडक़ के निर्माण न कराने पर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर लोकेश ने  राजेंद्र टोडर के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर लोकेश मधुकर के खिलाफ अपराध दर्ज किया। इधर टिकरापारा छत्तीसगढ़ नगर में मामूली बात को लेकर चाकूबाजी हो गई। पुलिस के मुताबिक संतोष निषाद ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि संजय नगर टिकरापारा में रहता है। जो सोमवार शाम को छत्तीसगढ़ नगर गया हुआ था। रास्ते में जाते समय राजेश मसीही वहां आ गया। और जबरन गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से संतोष के पेट में मारकर घायल कर वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने संतोष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। 


अन्य पोस्ट