रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जून। अब मौसम विभाग ने 28 जून सुबह 8:30 बजे तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी किया है। जारी अलर्ट के अनुसार, बिलासपुर, रायगढ़, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिले के कुछ स्थानों में गरज -चमक के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना है। 27 जून सुबह 8:30 बजे तक यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोरिया, कोरबा, रायपुर, जांजगीर, महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव और बीजापुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज दोपहर तीन बजे जारी अल्र्ट के अनुसार मंगलवार दोपहर तक बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, कवर्धा, मुंगेली में भारी से अतिभारी बारिश होगी। इससे पहले सोमवार को एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी से अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है।भारी वर्षा का यह क्षेत्र मुख्यत: बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिले रहने की सम्भावना है ।
मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय उड़ीसा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।