रायपुर

देशभर में सेक्स वर्कर भेजते रहे स्पा सेंटर संचालक कुणाल-पिंटु, 13 लड़कियां पकड़ाई
25-Jun-2023 6:22 PM
देशभर में सेक्स वर्कर भेजते रहे स्पा सेंटर संचालक कुणाल-पिंटु, 13 लड़कियां पकड़ाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जून। शहर पुलिस  ने बीती शाम स्पा सेंटर्स पर दबिश दी। इस दौरान दो सेंटर से 13 सेक्स वर्कर, एक थर्ड जेंडर और युवकों को गिरफ्तार किया ।

थाना सिविल लाईन के  शंकर नगर स्थित ब्लू मून एवं द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटरों में  यह कार्रवाई की। इनके विरूद्ध पीटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 वहीं ब्लू मून स्पॉ सेंटर के मुख्य संचालक कुनाल राठी एवं द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर के मुख्य संचालक पिंटू जायसवाल  फरार हैं । इनके विरूद्ध धारा 370, 374 भादवि. एवं 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है ।

पुलिस के मुताबिक विगत कुछ दिनों से सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित स्पा सेंटरों में देह व्यापार होने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इस पर शनिवार को पुलिस ने द शंकर नगर स्थित ब्लू मून स्पॉ सेंटर में रेड कार्यवाही कर मकान मालिक अशोक बारत एवं मैनेजर आकाश साहू व सहायक मैनेजर विवेक साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 3 मोबाईल फोन जप्त किया । ब्लू मून स्पॉ सेंटर का संचालक कुनालरा कोश राठी फरार है।

इसी प्रकार द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर में रेड कार्यवाही कर स्पॉ की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) एवं सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार कर उनके मोबाईल फोन जप्त किया गया है। द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल फरार है। जप्त मोबाईल चेक करने पर  पता चला कि ये लोग फोन से सेक्स के लिए ग्राहकों के मोबाईल फोन में अलग - अलग महिलाओं की फोटो भेजकर देह व्यापार संचालित कर रहे थे। इसके साथ ही मोबाईल फोन में अन्य कई ऐसे ग्रुप भी पाये गये है जिनमें संपूर्ण भारत में  देह व्यापार करने के संबंध में चैट है। इस रेड में दोनों स्पॉ सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं मिली  है तथा दोनों स्पॉ सेंटरों से देह व्यापार में संलिप्त कुल 13 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा हाल ही में जारी आदेश का पालन करते हुए महिलाओं के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई है । तथा महिलाओं को साक्ष्य सूची में शामिल कर उनका बयान लिया जा रहा है।


अन्य पोस्ट