रायपुर

दिगम्बर जैन बड़े मंदिर मे सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं महायज्ञ कल से
25-Jun-2023 6:19 PM
दिगम्बर जैन बड़े मंदिर मे सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं महायज्ञ कल से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जून। विश्व में सुख शांति समृद्धि और आरोग्य के लिए कल  सोमवार से श्री आदिनाथ जिनालय के विद्यासागर हाल में अतिशय कारी पुण्य को देने वाले श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

यह  महेंद्र कुमार सनत कुमार अनिल कुमार चूड़ी वाला परिवार  की ओर सें जिनेश भैया गुरुकुल वालों के मार्गदर्शन मे किया जा रहा है। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय नायक जैन एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि सोमवार को सुबह 6.30 घट यात्रा (शोभायात्रा) बड़े मंदिर सें निकाली जाएगी। तत्पश्चात  मंदिरजी के विद्यासागर हाल मे अभिषेक पूजन शांतिधारा मंडप प्रतिष्ठा एवं नित्य पूजन कर विधान प्रारम्भ किया जाएगा। 27 जून सें 3 जुलाई तक  प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे सें अभिषेक पूजन सिद्ध भक्ति सिद्ध चक्रविधान पाठ किया जाएगा। 

3 जुलाई को सुबह सिद्धि प्रदाता शांति धारा एवं विश्व मे शांति समृद्धि आरोग्य हेतु विश्व शांति महायज्ञ एवं विधान का समापन कर सभी का सम्मान एवं आभार प्रदर्शन किया जायेगा।

प्रतिदिन सायं 7.30 बजे संगीतमय मंगल आरती, शास्त्र प्रवचन प्रश्न मंच एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। प्रतिदिन विधान मे सम्मिलित होने  वाले समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी गयी है।


अन्य पोस्ट