रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जून। पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड में सक्रिय फर्जी बुकिंग एजेंटों और हाकरों पर कार्यवाही की है।ये लेग न बस के मालिक, न लाइसेंसी बुकिंग एजेंट ,फिर भी टिकिट बुकिंग कर रहे थे। इनसे कई फर्जी टिकट बुक जप्त किए गए । ये लोग आफरीन ट्रेवल्स के नाम से बुकिंग ऑफिस चला रहे थे।
पकड़े गए अरशद खान और मोहम्मद कामरान उफऱ् कैफ के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं। इनके साथी फरार हो गए हैं। इनके खिलाफ यात्रियों को पकड़ कर रखने दुव्र्यवहार करने, टिकिट के नाम पर अधिक रकम वसूलने, जबरन बसों में ठूसने जैसे कई शिकायते थीं।
24 जून को भाटागांव अंतराज्यीय बस स्टैंड में सक्रिय फर्जी बुकिंग एजेंटों ,हाकरो के खिलाफ आ रही शिकायतों के मद्देनजर कुछ बुकिंग एजेंटों के विरुद्ध धारा 419,420,34 भादवि के तहत टिकरापारा पुलिस ने आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
टिकरापारा पुलिस को आफरीन ट्रेवल्स के नाम से भाटागांव चौक के पास टिकिट बुकिंग का धंधा चला रहे लोगो के द्वारा, गड़वा(झारखंड) के कुछ सवारियों को पकड़ कर रखने ,800 रू की जगह 1500 रू टिकिट काटने ,बताए गए बस के जगह पर दूसरे बस में चढ़ाने की शिकायत मिली थी।इसकी रिपोर्ट धारा 419,420,34 भा द वि के तहत दर्ज कर पुलिस टीम ने दुकान में रेड कार्यवाही की।मौके पर आफरीन ट्रेवल्स के नाम के कई फर्जी टिकट बुक,सील, 12000 रु नगदी जप्त किए गए । मौके पर पकड़े गए संजय नगर निवासी अरशद और मो कामरान ऊर्फ ने बताया कि उनके पास कोई बसनहीं है न ही बुकिंग एजेंट का लाइसेंस है।न ही किसी बस सर्विस संचालक ने उन्हें टिकिट काटने के लिए अधिकृत किया है।
कुछ दिनों पहले ऐसे टिकिट बुकिंग एजेंटों की दुकानों को सील करने की कार्यवाही निगम और पुलिस प्रशासन के द्वारा मिलकर किया गया था।अरशद खान ने बताया कि दुकान सील होने के बाद भाटागांव चौक के पास दूसरी दुकान किराए पर लेकर अपने साथियों के साथ काम शुरू किया था। आरोपियों को आज ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है।