रायपुर
दस्तावेज लेकर भागलपुर लौटे आयकर अफसर
24-Jun-2023 7:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जून। भागलपुर में चल रहे रेड के क्वांसिक्वेशनल रेड के तहत सीए दंपत्ति सत्येंद्र जैन, के यहां दो दिन बाद आयकर टीम लौट आई हैं। भागलपुर से आए अफसर भी लौट गए हैं।
आयकर अफसरों ने सीए के उद्योगपति पुत्र विपुल जैन के संस्थानों में जांच की। विपुल, अपने नाम से स्थापित विपुल विद्युत प्रायवेट लिमिटेड में ताप और सौर उर्जा उपरकणो का निर्माण, सप्लाई भी करता है।
विपुल का क्रेडा में भी कारोबार है। सूत्रों ने बताया कि घर और महासमुंद स्थित प्लांट से कोई सीजर नहीं हुआ। यह भी बताया गया है कि कंपनी में कोई काम नहीं होता था। केवल खोल रखा था। भागलपुर लौटे अफसर कुछ दस्तावेज ले गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे