रायपुर

7 लाख कर्मचारी-अधिकारी 7 को एक दिन फिर 1 जुलाई से बेमुद्दत हड़ताल पर
24-Jun-2023 7:03 PM
7 लाख कर्मचारी-अधिकारी 7 को एक दिन फिर 1 जुलाई से बेमुद्दत हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जून। छत्तीसगढ़ के सभी 145 कर्मचारी- अधिकारी संगठनों के 7 लाख अधिकारी कर्मचारियों ने  एक साथ हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। बीते 23 वर्षों में पहली बार टुकड़ो में नहीं एक साथ हड़ताल होगी। इनके  संयुक्त फोरम ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मांग पत्र सौंपकर अपनी मांगों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री बघेल से समय तय करने कहा है ।

हड़ताल की तारीख तय करने के साथ ही उन्?होंने सरकार को भी नोटिस थमा दिया है। वहीं, हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी नेता प्रदेशभर में सक्रिय हो गए हैं। इस हड़ताल में राज्?य के सरकारी अधिकारियों- कर्मचारियों के सभी संगठन शामिल हो रहे हैं। इनमें तृतीय चतुर्थ और द्वितीय श्रेणी के सभी कर्मचारी और अधिकारी शामिल है। इससे सरकार का पूरा कामकाज ठप होने की आशंका है। विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने की शेष है, ऐसे में कर्मचारियों के इस कदम ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी संगठन सात जुलाई को सामूहिक अवकाश लेकर जिला, ब्?लॉक और तहसील स्?र पर धरना, प्रदर्शन और रैली का आयोजन करेंगे। कर्मचारी संगठनों इसकी सूचना सरकार को दे दी है। आंदोलन को लेकर कर्मचारी संगठनों की तरफ से सरकार को जो नोटिस दिया गया है, उसमें स्?पष्?ट चेतावनी भी है कि यदि सात जुलाई के आंदोलन के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो सभी संगठन एक अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

आंदोलन की रणनीति तय करने हुई बैठक में फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, बीपी शर्मा, राजेश चटर्जी, संजय सिंह, पंकज पांडेय, सत्येंद्र देवांगन, अजय तिवारी, मनीष मिश्रा, मनीष राजपूत, संतोष वर्मा सहित फेडरेशन के घटक संघो के प्रांताध्यक्ष शामिल थे। महासंघ की ओर से संयोजक अनिल शुक्ला, ओपी शर्मा, करण सिंह अटेरिया, संजय तिवारी, आलोक मिश्रा, रोहित तिवारी, तीरथ लाल सेन सहित महासंघ से जुड़े संघों के प्रांताध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत और मंत्रालय कर्मचारी संघ के अपील पर टीचर्स एसोसिएशन के संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे आदि ने भी बैठक में शामिल हुए।

होकर फेडरेशन एवं महासंघ को मिला कर संयुक्त मंच से आंदोलन करने पर सहमति दी है।


अन्य पोस्ट