रायपुर

डॉ. शाहिद अली को बर्खास्तगी की नोटिस, कोर्ट से नहीं मिला रिलीफ
24-Jun-2023 6:56 PM
डॉ. शाहिद अली को बर्खास्तगी की नोटिस, कोर्ट से नहीं मिला रिलीफ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 24 जून। डॉ. शाहिद अली की बर्खास्तगी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें कोर्ट से अंतरिम रिलीफ नहीं दिए जाने का फैसला सुनाया गया। पत्रकारिता विश्वविद्यालय कार्यपरिषद ने शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में गठित समिति की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली को बर्खास्त करने एवं उन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराए जाने का निर्णय लिया था। 

इसी के साथ संजय द्विवेदी की संविदा नियुक्ति के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. अली को बर्खास्त करने को लेकर कार्रवाई करते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस देकर 15 दिनों का समय दिया गया है।


अन्य पोस्ट