रायपुर

सूने मकान से 20 हजार की चोरी
23-Jun-2023 7:45 PM
सूने मकान से 20 हजार की चोरी

रायपुर, 23 जून। डीडी नगर इलाके में सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़ कमरे में रखा आलमारी से 20 हजार नगदी को चोरी कर ले गया।

पुलिस ने बताया कि लेखूराम साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह साकेत नगर चंगोराभाठा में रहता है। और उसके सूने मकान में 22 की रात को चोरी हो गई। कोई अज्ञात चोर मकान से नगदी को चोरी कर ले गया। लेखूराम साहू ने पुलिस को बताया कि 22 जून को वह और उसका पूरा परिवार मकान में ताला लगाकर पारिवारिक कार्यक्रम में घर से बाहर गए हुए थे। दूसरे दिन जब घर आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉक खुला था। और उसमें रखा नगदी वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। जिसे कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र कमरे के अंदर आलमारी में रखा नगदी 20 हजार की चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट