रायपुर

स्केटिंग एसोसिएशन मना रहा ओलंपिक दिवस
23-Jun-2023 7:44 PM
स्केटिंग एसोसिएशन मना रहा ओलंपिक दिवस

रायपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन और सभी स्केटिंग क्लब मिलकर शुक्रवार को रायपुर में वल्र्ड ओलिम्पिक दिवस मना रहे है। इस प्रोग्राम में रायपुर, भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर के  5-30 वर्ष के लगभग 100 स्केटर एवं उनके अभिभावक भाग लेंगे। आयोजक दलजीत सिंह थिंद एवं राम कृष्ण चक्रधारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में स्केटिंग गेम्स के प्रति बच्चों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया है और इसका आकर्षण ऐसा है कि हर सडक़ पर बच्चे स्केटिंग करते देखे जा सकते हैं।


अन्य पोस्ट